वित्त एवं लेखा
सी पी अफ ट्रस्ट
श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के दिनांक 11 मई, 2015 के आदेश सं.S-35015/75/2014-SS.II के माध्यम से कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के पैरा 27A के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम को छूट प्रदान की गई थी। यह छूट दिनांक 30.11.1969 से प्रभावी है।
भारतीय खाद्य निगम अंशदायी भविष्य निधि विनियम में भारतीय खाद्य निगम अंशदायी भविष्य निधि ट्रस्ट (FCI CPF TRUST) के गठन और प्रशासन के प्रावधान हैं। भाखानि ने अपने कर्मचारियों और श्रमिकों के भविष्य निधि कोष के प्रबंधन के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया था। सीपीएफ ट्रस्ट बोर्ड में 12 सदस्य हैं अर्थात् छह पदेन ट्रस्टी यानी कार्यकारी निदेशक(वित्त) और पांच कार्यकारी निदेशक(अंचल), तथा छह ट्रस्टी कर्मचारी / लेबर यूनियनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ट्रस्ट के कामकाज की समीक्षा करने के लिए FCI CPF बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक त्रैमासिक आधार पर आयोजित की जाती है।
अग्रिमों / आहरण (advance/withdrawals) अनुमोदित करने की शक्तियों को आंचलिक कार्यालय स्तर पर विकेंद्रीकृत किया गया है। ट्रस्ट का लेखा-जोखा मुख्यालय और पाँच आंचलिक कार्यालयों में रखा जाता है। वर्ष 2021-22 तक ट्रस्ट के खातों को चार्टर्ड एकाउंटेंट्स द्वारा ऑडिट किया गया है और ईपीएफओ को प्रस्तुत किया गया है।
वित्तीय लेखांकन पैकेज (एफएपी) में सदस्यों के सीपीएफ खाते का विवरण ऑनलाइन रखा जाता है। सदस्य एफएपी पर अपने खातों के विवरण को कभी भी कहीं भी ऑनलाइन देख सकते हैं।
ट्रस्ट में लगभग 55000 सदस्य हैं और लगभग 10000 करोड़ रुपये का कोष है। ईपीएफओ द्वारा अधिसूचित निवेश पैटर्न के साथ-साथ आंतरिक निवेश नीति के अनुसार कॉर्पस का निवेश किया जाता है। ट्रस्ट ने निरंतर ईपीएफओ द्वारा घोषित दर के बराबर या उससे अधिक ब्याज दर घोषित की है। पिछले 10 वर्षों के दौरान ईपीएफओ की तुलना में सीपीएफ ट्रस्ट द्वारा घोषित ब्याज दर निम्नानुसार है: -
वर्ष |
एफसीआई सीपीएफ ट्रस्ट द्वारा घोषित ब्याज दर |
ईपीएफओ द्वारा घोषित ब्याज दर |
2012-13 |
9.00% |
8.50% |
2013-14 |
8.75% |
8.75% |
2014-15 |
8.82% |
8.75% |
2015-16 |
9.25% |
8.80% |
2016-17 |
9.25% |
8.65% |
2017-18 |
9.15% |
8.55% |
2018-19 |
9.50% |
8.65% |
2019-20 |
9.50 % + 2.50 % (बोनस ब्याज) |
8.50% |
2020-21 | 9.50% | 8.50% |
2021-22 | 9.50% | 8.10% |
2022-23 | 9.50% | 8.15% |
भारतीय खाद्य निगम सीपीएफ ट्रस्ट के निवेश अरेंजर्सं के रूप में प्राथमिक डीलरों और/या मर्चेंट बैंकरों/स्टॉक ब्रोकरों को सूचीबद्ध करने के लिए आमंत्रण (pdf - 233 KB)