सूचना प्रौद्योगिकी
परिचय
आज भारतीय खाद्य निगम एक आधुनिक, कार्य कुशल एवं प्रमुख संगठन के रूप में उभरने की चुनौती का सामना कर रहा है जो कि राष्ट्र के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश को पूर्ण करने में जुटा हुआ है। भारतीय खाद्य निगम के कार्यों का स्तर, टीपीडीएस एवं अन्य कल्याण योजनाओं की आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए अधिप्राप्त, भंडारित और ढुलाई किए गए खाद्यान्नों की मात्रा में बढ़ोतरी के साथ काफी बढ़ा है। खाद्य सुरक्षा कानून के लागू होने से, भारतीय खाद्य निगम पर बढ़ी हुई मांग को पूरा करने का दबाव बढ़ने जा रहा है और जिससे संगठन की कार्य कुशलता को बनाए रखना कठिन हो जाएगा।
भारतीय खाद्य निगम के आकार और ऐसे संगठन की कार्य कुशलता को सुधारने में सूचना प्रौद्योगिकी इसके कार्यों के सभी पहलूओं में एक अहम भूमिका निभा सकता है। कई वर्षों से भारतीय खाद्य निगम सूचना प्रौद्योगिकी की कई पहल का क्रियान्वयन किया है, जिसने भारतीय खाद्य निगम की कार्य कुशलता को सुधारने में योगदान दिया है। इसमें खाद्यान्न प्रबंधन के लिए एकीकृत सूचना प्रौद्योगिकी (IISFM) शामिल है, जिसे सभी डिपो में लागू किया गया है और यह सभी डिपुओं के स्टॉक की स्थिति व प्राप्ति और दैनिक आधार पर जारी किए गए खाद्यान्न का ब्यौरा देता है। फाइनेंशियल एकाउंटिंग पैकेज (FAP) को मुख्यालय सहित पांचों आंचलिक कार्यालयों, सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और सभी जिला कार्यालयों में लागू किया गया है, इससे वित्त, खजाने, इन्वेंट्री, खरीद तथा पे-रोल के क्रियाकलापों का स्वचालन (AUTOMANON) और एकीकरण (Integration) सुनिश्चित हुआ है। इस प्रणाली के द्वारा मासिक आधार पर 5 लाख से अधिक वाउचर्स पर कार्यवाही की जाती है।
सूचना प्रौद्योगिकी की अन्य पहल जिन्हें भारतीय खाद्य निगम ने क्रियान्वित किया अथवा जिनका क्रियान्वयन किया जाना है, निम्नानुसार हैः-
-
लंबित कोर्ट केसों का रिकॉर्ड रखने के लिए ई-लिटिगेशन।
-
10 लाख रुपये से अधिक के सभी टेण्डरों के लिए ई-टेंडरिंग
-
गेहूं तथा चावल की अधिप्राप्ति की निगरानी के लिए अधिप्राप्ति प्रबंधन प्रणाली। (PMS)
-
सभी कार्यालयों को जिला स्तर तक जोड़ने के लिए लेन (LAN)/वेन (WAN) का पुनर्गठन और बैंडबिडथ (BandWidth) का अपग्रेडेशन।
-
पी.डी.एस. के लिए रिलीस ऑर्डर जारी करने के वास्ते के लिए रिलीज आर्डर मॉड्यूल।
-
डिपो कार्यों के ऑन-लाइन प्रबंधन के लिए डिपो ऑनलाइन।
-
इसके सभी कर्मचारियों के लिए मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS)।
इन एप्लीकेशन का संक्षिप्त विवरण अनुलग्नक-1 पर संलग्न है।