मुख्य पृष्ठ >> गुण नियंत्रण >> गुणवत्ता नीति / उद्देश्य
गुण नियंत्रण
गुणवत्ता नीति / उद्देश्य
गुणवत्ता नीति
भारतीय खाद्य निगम, राष्ट्रीय खाद्य नीति को राष्ट्र में कार्यान्वित करने वाली प्रमुख संस्था है, जो राष्ट्र को विश्वसनीय, ग्राहक केन्द्रित सेवाएँ, कुशल एवं प्रभावी खाद्य सुरक्षा प्रबंधन उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। हमारा ध्यान निम्न बिन्दुओं पर केन्द्रित होगाः
- खाद्यान्न एवं अन्य वस्तुओं के प्रबंधन में व्यवसायिक विशिष्टता
- सेवा गुणवत्ता एवं स्टैक होल्डर ओरिएन्टेशन
- लेन-देन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही।
- संसाधनों का अधिकतम उपयोग।
- प्रणालियों प्रक्रियाओं एवं संसाधनों में निरंतर सुधार।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक
गुणवत्ता लक्ष्य
- भारत सरकार द्वारा खाद्य नीति पर समय-समय पर निर्धारित सभी लक्ष्यों को पूर्ण करना।
- ग्राहकों में संतुष्टि स्तर को बढ़ाने हेतु सभी मुख्य लेन-देनों की गुणवत्ता की निगरानी।
- उत्कृष्टता, उत्तरदायित्व, कार्यनिष्पादन की जवाबदेही और सभी हानियों और अपशिष्ट को कम करना।
- ढांचा और काम के वातावरण का आवश्यकता आधारित ग्रेडेशन।
- उपलब्ध ज्ञान और विवेक की आवश्यकता आधारित, वृद्धि।
- कर्मचारियों से सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने के लिए प्रभावी संप्रेषण निर्णय करने में पारदर्शिता।
- कार्यप्रणाली के सभी क्षेत्रों को कवर करते हुए आई.एस.ओ. 9001:2000 आधारित गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को स्थापित कर उसका रख-रखाव और सुधार करना।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक